BOLLYWOOD NEWS : सूर्यवंशम फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते का किरदार निभाने वाला अब हो गया है 33 साल का गबरू जवान, पहचानना फैंस के लिए हो सकता हो सकता है मुश्किल…

Bollywood News : 1999 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर मूवी सूर्यवंशम को आज भी टीवी पर दिखाया जाता है, जिसके कारण इस फिल्म को कोई भूलना भी चाहे तो भूल नहीं पाएगा। लेकिन क्या आपको ठाकुर भानू प्रताप ( अमिताभ बच्चन ) को जहर वाली खीर खिलाने वाला बच्चा याद है, जिसकी क्यूटनेस ने अमिताभ बच्चन जी का भी दिल जीत लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Bollywood News – आनंद वर्धन।

Bollywood News

अपने अच्छे संस्कारों से ठाकुर भानु प्रताप सिंह को प्रभावित करने के साथ साथ दर्शकों को भी उन्हें याद रखने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन अब वह बच्चा 33 साल का जवान हो गया है, जिसे पहचानना पाना फैंस के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।

Bollywood News : सूर्यवंशम फिल्म में ठाकुर भानु प्रताप सिंह का पोता और ठाकुर हीरा सिंह का जो बेटा बना था वो शख्स है आनंद वर्धन। जो बहुत कम उम्र से ही फिल्मों में सक्रीय हैं। दरअसल बात यह है की आनंद वर्धन के दादा यानी कि ग्रैंड फादर का फिल्मों से गहरा सम्बन्ध रहा है। उनका नाम पीबी श्रीनिवास है, जो कि एक जाना माने गायक थे। उनकी वजह से घर में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का आना जाना लगा रहता था। जिन्हें नन्हें आनंद वर्धन की क्यूटनेस भा गई और उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा। बहुत ही कम उम्र लगभग 3 साल की उम्र से ही आनंद वर्धन ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

Bollywood News : वे एक बच्चा कलाकार होते हुए भी 25 फिल्मों में काम किया। आनंद वर्धन को नंदी अवॉर्ड फॉर द बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिर इसके बाद आनंद वर्धन ने पढ़ाई के वजह से अचानक फिल्मों से दूरी बना ली थी। आनंद वर्धन ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद आनंद वर्धन ने सोशल मीडिया के जरिए फिर फैन्स से रिश्ता बनाना शुरू कर दिया है। खबर यह भी है कि वो बहुत जल्द तेलुगू मूवी में बतौर लीड एक्टर भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचते नजर आये हैं और फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top