Anurag Thakur : “संविधान कितने पेज का है, पढ़ते नहीं और लहराते फिरते हो? लोकसभा में विपक्ष पर अनुराग ठाकुर ने आक्रोश जताया”

Anurag Thakur : अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष पर कड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान की बात करते हैं, लेकिन यह नहीं बता सकते कि संविधान में कितने पेज होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Anurag Thakur : "संविधान कितने पेज का है, पढ़ते नहीं और लहराते फिरते हो? लोकसभा में विपक्ष पर अनुराग ठाकुर ने आक्रोश जताया"
Anurag Thakur

लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच एक तेज बहस हुई है। राहुल गांधी की कल की स्पीच के बाद, सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर कड़े हमले बोल रहे हैं। इस दौरान, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा।

अनुराग ठाकुर ने यह कहा

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘संविधान में कितने पन्ने होते हैं? ये मत बताओ कि संविधान कितना मोटा है बल्कि पेज बताओ। रोज लेकर घूमते हो, कभी खोलकर पढ़ो तो सही। पढ़ते हो नहीं, लहराते फिरते हो। जेब से निकालकर देखो।’

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कम से कम नकल ही मार लो और बताओ संविधान में कितने पन्ने होते हैं। बहुत संविधान-संविधान करते थे। पहले ये संविधान बनाने वाले को अपमानित करते थे और अब संविधान दिखाते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं। 

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं। वह पिछले 20 साल से बिना जिम्मेदारी के पावर का मजा ले रहे थे, अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। ठाकुर ने कहा कि यह राहुल गांधी के लिए परीक्षा है, क्या वे विपक्ष को एकजुट रख पाएंगे? पिछले सेशन में उनकी 50 प्रतिशत से भी कम हाजिरी थी, इतनी तो आज भी नहीं हैं।

READ ALSO : Karnataka : गोलगप्पे में जहर, कर्नाटक के गोलगप्पे वाले पानी के 41 सैंपल में मिले कैंसर वाले वायरस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top