Skip to content

Sonam Raghuvanshi Murder Case : पति की हत्या, अफेयर और सरेंडर से जुड़े बड़े खुलासे

Sonam Raghuvanshi Murder Case : मेघालय हनीमून ट्रिप का खौफनाक अंत

Sonam Raghuvanshi Murder Case : इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचा। शुरुआत में परिवार से संपर्क बना रहा, लेकिन 23 मई के बाद दोनों से संपर्क टूट गया। चिंतित परिवार की शिकायत पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Sonam Raghuvanshi Murder Case : पति की हत्या, अफेयर और सरेंडर से जुड़े बड़े खुलासे
Sonam Raghuvanshi Murder Case : पति की हत्या, अफेयर और सरेंडर से जुड़े बड़े खुलासे

Sonam Raghuvanshi Murder Case : पुलिस जांच में प्रेम संबंध और हत्या की सुपारी का खुलासा

मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस जांच में यह पता चला कि सोनम रघुवंशी का शादी से पहले राज कुशवाहा नामक युवक से अफेयर था। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया गया कि इसी रिश्ते के चलते सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और हत्या की सुपारी दी।

गाजीपुर में सोनम ने किया सरेंडर, मेडिकल जांच में ले जाया गया
शिलॉन्ग से लापता होने के बाद सोनम रघुवंशी ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया, जहां वह मीडिया के सामने हाथ जोड़ती नजर आई। इस दौरान कई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं।

सोनम का दावा – “मैं निर्दोष हूं”
सोनम रघुवंशी ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसने दावा किया कि मणिपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अगवा किया और फिर गाजीपुर में छोड़ दिया। सोनम का परिवार भी उसके बचाव में सामने आया है और बेटी को निर्दोष बता रहा है।

अब तक पांच गिरफ्तार, सोनम को मेघालय ले जाएगी पुलिस
इस हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है। पुलिस सोनम को भी मेघालय ले जाकर हिरासत में पूछताछ करेगी, ताकि हत्या की गुत्थी को पूरी तरह सुलझाया जा सके।

ALSO READ : ISRO में इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका : सीधी भर्ती से बनाएं अपना करियर वैज्ञानिक के रूप में


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *