Rasiyan Girl In Jabalpur Hotal : खबर सामने आ रही है जबलपुर पुलिस ने होटल में दबिश करते हुए उज्बेकिस्तान से आई युवती को अभिरक्षा में लिया है। 34 साल युवती जबलपुर क्यूँ आई है, पुलिस इसकी जानकारी इकठ्ठा करने में लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़की बीते एक सप्ताह से जबलपुर के एक होटल में रुकी हुई है। पुलिस होटल के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है, जिसने रसियन लड़की के होटल में रुकने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। जबलपुर पुलिस ने लड़की को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लड़की के पास वीजा-पासपोर्ट तो है, पर उसके जबलपुर आने का उद्देश्य क्या है, यह पता नहीं चल पाया है।
Rasiyan Girl In Jabalpur Hotal

बात यह है की , माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को जानकारी मिली की आईटीआई तिराहे के पास मिड जर्नी होटल में बीते कुछ दिनों से एक लड़की रुकी हुई है। यह लड़की विदेशी है, जो कि सुबह निकलती है, फिर रात को आकर होटल में ठहर जाती है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले तो दो दिन तक देखा और उसके बाद फिर बुधवार की रात को होटल में दबिश दी, एक कमरे में रुकी लड़की से जब उसका नाम पूछा तो वो शांत रह गई, जानकारी के मुताबिक युवती उजेबीकिस्तान की रहने वाली है, जो कि बीते कुछ दिनों से जबलपुर में ठहरी थी। पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है। युवती के पास अभी तक जो भी दस्तावेज मिले है, वो क़ानूनी हैं \।
थाना प्रभारी का कहना है कि लड़की से पूछताछ की जा रही है, आखिर वो जबलपुर क्यूँ आई है, और किसके साथ, पुलिस यह भी जानकारी इकठ्ठा कर रही है, कि पिछले एक सप्ताह के दौरान इस रसियन लड़की ने किन-किन लोगों से मुलाकात की है।
थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिलने के बाद होटल मिड जर्नी में जब दबिश दी गई तो, होटल के कमरा 104 नंबर में लड़की रुकी हुई थी। पुलिस ने बताया कि 34 साल की लड़की 3 जून से यहां पर आकर रुकी हुई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि होटल चलाने वाले के द्वारा पुलिस को जो जानकारी दी जानी चाहिए थी, वह नहीं दी गई।
पुलिस अब यह जानने में लगी है, कि इस महिला का यहां आने का क्या उद्देश्य था। लड़की को ना ही हिंदी बोलने आ रही है, और ना ही अंग्रेजी, लिहाजा महिला सब इंस्पेक्टर उससे जैसे-तैसे पूछताछ में लगी हुई है। पुलिस ने विदेशी लड़की के मोबाइल की तलाश की तो उसमें कुछ जबलपुर के लड़कों के नाम भी लिखे हुए मिले है। अब विदेशी लड़की के वीजा-पासपोर्ट को जब्त कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।